
खाइके पान बनारस वाला... जब PM मोदी ने सिंगापुर के उद्योगपतियों को दिया बनारसी पान खाने का ऑफर!
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा कर स्वदेश लौट आए हैं. उनके ये दोनों ही दौरे महत्वपूर्ण रहे. पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे को दोनों देशों के बीच व्यापार, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया. इसी तरह पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के तीन दिनों के दौरे के बाद स्वदेश लौट आए हैं. भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के लिहाज से उनकी ये दोनों यात्राएं काफी महत्वपूर्ण थीं.
पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे को दो देशों के बीच व्यापार, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया. ब्रुनेई के सुलतान हसनल बोल्कैया ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था. दोनों नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें आर्थिक सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर खासा जोर दिया गया.
भारत और ब्रुनेई के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुए, जिस दौरान कई एमओयू पर साइन भी किए गए. इनमें बंडर सेरी बेगवान और चेन्नई के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जैसे कदम शामिल हैं. ब्रुनेई के सुल्तान ने PM मोदी के सम्मान में दुनिया के सबसे बड़े महल 'इस्ताना नुरुल इमान' में लंच भी होस्ट किया.
पीएम मोदी ने ब्रुनेई के व्यापारिक समुदाय के साथ भी बातचीत की, जहां उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के तहत निवेश करने के लिए ब्रुनेई की कंपनियों को आमंत्रित किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने मिलकर काम करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करने का वादा किया.
PM मोदी के सिंगापुर दौरे में क्या-क्या हुआ?
प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय सिंगापुर दौरा द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा. इस दौरान दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर सहित चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










