
खांसी को मामूली समझना पड़ेगा भारी! इन गंभीर बीमारियों का हो सकती है संकेत
AajTak
खांसी होना बहुत ही आम समस्या है. ये किसी को भी कभी-कभी हो सकती है. कई बार किसी इंफेक्शन या मौसम में बदलाव की वजह से भी खांसी हो जाती है और इसके लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं होती. लेकिन अगर किसी को खांस बार-बार हो हो या फिर खांसी तीन सप्ताह से ज्यादा रहे तो फिर ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है.
Frequent cough: खांसी बेहद सामान्य चीज है जिसका सामना हर इंसान करता है. खांसी कोई बीमारी नहीं बल्कि एक रिएक्शन है जो हमारा शरीर फेफड़ों में किसी तरह के इंफेक्शन होने पर या सांस की नली में धूल- मिट्टी के कण घुस जाने पर देता है. आमतौर पर खांसी अपने-आप ठीक हो जाती है और इसके लिए इलाज की जरूरत नहीं होती लेकिन खांसी तीन हफ्तों से ज्यादा रहे तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है. अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ मेडिसिन में पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टर पनागिस गालियात्सतोस कहते हैं, "आपकी नाक बाहर के वातावरण का शरीर पर असर आपकी नाक के जरिए ही होता है. हर तरह के संक्रमण और एलर्जी धूल-मिट्टी के कणों के जरिए नाक से होते हुए हमारे शरीर में घुसते हैं और हमें बीमार करते हैं."
पोस्टनेजल ड्रिप सिंड्रोम (Postnasal drip)
पोस्टनेजल ड्रिप सिंड्रोम जिसे अपर एयरवे कफ सिंड्रोम भी कहा जाता है, यह लगातार हो रही खांसी की एक सामान्य वजह है. जब कोई वायरस, एलर्जी, धूल या केमिकल आपकी नाक में घुस जाता है तो उस स्थिति में नाक से बलगम निकलता है. जब यही बलगम नाक से बाहर निकलने के बजाय आपके वापस गले में पहुंच जाए तो इस स्थिति को पोस्ट नेजल ड्रिप कहा जाता है. इसमें आपको बहुत ज्यादा खांसी आती है.
उन्होंने कहा, ''आपके शरीर में सबसे ज्यादा कफ रिसेप्टर्स शरीर में सांस की नली और वोकल कॉर्ड्स (गले के पिछले भाग में स्थित स्वर उत्पन्न करने वाली महीन मांसपेशियों की पट्टी) में होते हैं और अगर वहां कुछ भी होता है तो इससे निपटने के लिए आपका शरीर सबसे पहले खांसी के जरिए प्रतिक्रिया देता है.''
अस्थमा (Asthma) अस्थमा भी पुरानी खांसी का एक और आम कारण है. यह सांस की नली में सूजन होने से पैदा होता है जिसका काम फेफड़ों में लाना और ले जाना होता है. सूजन होने पर सांस की नली में गाढ़ा बलगम बनने लगता है जो आगे फेफड़ों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकता है इसलिए आपको खांसी आने लगती है. खांसी के जरिए आपका शरीर ऑक्सीजन की आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश करता है. अस्थमा संक्रमण, मौसम में बदलाव, एलर्जी, तंबाकू, कई प्रकार की दवाओं की वजह से भी हो सकता है.
संक्रमण (Infections) कई बार ऐसा होता है कि आपको सर्दी, फ्लू या निमोनिया हुआ जो कुछ समय बाद ठीक हो गया लेकिन आपकी खांसी ठीक नहीं हुई. दरअसल, उस समय आपके फेफड़े ठीक हो चुके होते हैं लेकिन इस दौरान नए कफ रिसेप्टर्स बनने लगते हैं और जैसे हर नई चीज के लिए आपको पुरानी चीजों को हटाकर जगह बनानी पड़ती है. उसी तरह ये नए कफ रिसेप्टर्स भी अपनी जगह बनाते हैं इसलिए इस प्रक्रिया के दौरान आपको खांसी आती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










