
खराब कार को उठाने के लिए जिस क्रेन को बुलाया, उसी से कुचलकर BTech छात्रा की मौत
AajTak
ग्रेटर नोएडा में क्रेन की चपेट में आकर 22 साल की बीटेक छात्रा की मौत हो गई. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कॉलेज जाते वक्त छात्रा की गाड़ी खराब हो गई थी. उसने फिर ऑनलाइन क्रेन बुलवाई. किसी बात को लेकर छात्रा और क्रेन ड्राइवर के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद जब क्रेन ड्राइवर वहां से जाने लगा तो उसी दौरान उसने छात्रा को कुचल दिया. इससे छात्रा की मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के पास क्रेन चालक की लापरवाही से बीटेक छात्रा की जान चली गई. पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच के दौरान पता चला है कि क्रेन चालक विकास भाटी निवासी डाबरा की गलती से पहले छात्रा की कार का शीशा टूट गया था. छात्रा ने भुगतान के लिए कहा तो विकास क्रेन और छात्रा की कार की चाबी लेकर भाग रहा था. उसी दौरान छात्रा को क्रेन से कुचल दिया, जिसमें छात्रा की मौत हो गई. आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली के निरंकारी कॉलोनी मुखर्जी नगर की रहने वाली 22 वर्षीय दिव्यांशी ग्रेनो से बीटेक की छात्रा थी. वह कार से दिल्ली से कॉलेज आती जाती थी. शनिवार को उसकी कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके कारण केबी मार्ट के पास कार बंद हो गई. छात्रा ने ऑनलाइन क्रेन बुक की. क्रेन चालक जब मौके पर पहुंचा तो उसने ऑटो में टक्कर मार दी.
ऑटो छात्रा की कार से टकराया इसके चलते कार का शीशा टूट गया. शीशा नया लगवाने को लेकर दिव्यांशी और क्रेन चालक विकास के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद होने के बाद आरोपी क्रेन लेकर जाने लगा. उसी दौरान उसने छात्रा पर क्रेन का पहिया चढ़ा दिया. घटना के दौरान छात्रा के तीन दोस्त भी मौजूद थे. वे लोग दिव्यांशी को लेकर अस्पताल पहुंचे. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
सहायक पुलिस आयुक्त (ग्रेटर नोएडा-1) रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दिव्यांशी के पिता की तहरीर पर आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










