
खरगोन हिंसा: तलवार लहराते दिखे उपद्रवी, सामने आया हिंसा-पत्थरबाजी का CCTV फुटेज
AajTak
मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी को हुई हिंसा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा रहा है कि दंगाई पत्थरबाजी और तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं. यह सीसीटीवी फुटेज घाटी मार्ग मुल्लान वाड़ी जामा मस्जिद के ठीक पीछे वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स तलवार से गाड़ियों पर हमला भी करता दिख रहा है.
मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी को हुई हिंसा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा रहा है कि दंगाई पत्थरबाजी और तलवार लहराते दिखाई दे रहे हैं. यह सीसीटीवी फुटेज घाटी मार्ग मुल्लान वाड़ी जामा मस्जिद के ठीक पीछे वार्ड नंबर 13 का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स तलवार से गाड़ियों पर हमला भी करता दिख रहा है.
वीडियों में देखा जा सकता है कि कुछ लोग जो अपना चेहरा ढके हुए हैं. उनके हाथों में तलवार है. कुछ पत्थरबाजी भी करते नजर आ रहे हैं.
खरगोन हिंसा का वीडियो आया सामने pic.twitter.com/IMIm4OXKsH
100 लोग हुए गिरफ्तार मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया था. आरोप है कि जब शोभायात्रा मस्जिद के पास से गुजर रही थी, तभी पथराव शुरू किया गया. इसके बाद से इलाके में माहौल तनावपूर्ण है. रामनवमी और उसके अगले दिन फैली हिंसा के मामले में अब तक करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एसपी पर उपद्रवियों ने किया हमला हिंसा में खरगोन के एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी जख्मी हुए थे. उनके पैर में गोली लगी है. चौधरी ने बताया था कि उन्हें जैसे ही हिंसा और आगजनी की सूचना मिली, वे संजय नगर इलाके में पहुंचे तो तलवार लिए एक युवक ने उन्हें दौड़ा लिया. लेकिन, जब उन्होंने उसका पीछा किया और उससे तलवार छीनने की कोशिश की, तो उनके अंगूठे में चोट लग गई. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने उसे दोबारा पकड़ने की कोशिश की, तो उसके साथी ने उनपर गोली चलाई. इससे उनकी टांग में जख्म हो गया. हालांकि, सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी. फिलहाल, एसपी घर पर ही आराम कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










