
खबर पॉजिटिव है! MP में 100 साल की बुजुर्ग ने सिर्फ 4 दिनों में कोरोना को हराया
AajTak
100 साल की उम्र में कोरोना को मात देने वालीं नारायणी देवी ने उचित जीवनशैली और सही खानपान को अपनी सेहत का राज बताया है. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ घर का ही खाना खाती हैं लिहाजा उनको ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने बेहद जल्दी कोरोना को हरा दिया.
एक तरफ जहां कोरोना की दूसरी लहर में हर वर्ग के लोग बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बेहद ही सकारात्मक ख़बर आई है. यहां 100 साल की बुजुर्ग महिला ने महज 4 दिन चले इलाज के बाद ही कोरोना को हरा दिया. ग्वालियर की रहने वालीं 100 साल की नारायणी देवी कुछ रोज पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनके परिजनों के लिए यह चिंता की बात थी क्योंकि नारायणी देवी हार्ट पेशेंट भी हैं और उन्हें अभी तक कोरोना वैक्सीन की डोज़ भी नहीं लगी थी. लिहाज़ा सब परेशान थे. नारायणी देवी की बेटी खुद एक डॉक्टर हैं लिहाज़ा उन्होंने नारायणी देवी को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया. यहां चार दिन में ही नारायणी देवी ने कोरोना को हरा दिया है और स्वस्थ्य होकर घर लौट आईं. डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने और उचित देखभाल से 100 साल की नारायणी देवी ने कोरोना को हरा दिया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









