
खबरें सुपरफास्ट: वसूली केस में अनिल देशमुख गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
AajTak
मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये के वसूली केस में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को अनिल देशमुख दोपहर करीब 12 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे थे. वहां एजेंसी ने देशमुख से करीब 13 घंटे की पूछताछ की. फिर देर रात करीब डेढ़ बजे ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की. ईडी के दावों के मुताबिक देशमुख सवालों का जवाब देने में टालमटोल कर रहे थे, लिहाजा उनकी गिरफ्तारी का फैसला किया गया. अब आज अनिल देशमुख की कोर्ट में पेशी है. ईडी उनकी कस्टडी की मांग करेगी. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख पर गृहमंत्री रहते हुए सचिव वाजे के ज़रिये सौ करोड़ रुपये की उगाही करवाने के आरोप लगाए थे. देखिए खबरें सुपरफास्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










