
'खबरदार! न्यूक्लियर टेस्ट करने का सोचा भी तो...', रूस ने अमेरिका को घेरते हुए दी सीधी धमकी
AajTak
रूस ने न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी है. रूस का कहना है कि अगर कोई भी मुल्क परमाणु परीक्षण करने की दिशा में कदम उठाता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
दुनियाभर में इस समय भारी उथल-पुथल मची हुई है. इसी उथल-पुथल के बीच रूस ने परमाणु परीक्षण करने की सोच रहे देशों को सीधे-सीधे धमकी दी है.
रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेइ रयाबकोव ने कहा है कि अगर कोई देश परमाणु परीक्षण करने का गलत और अस्थिर करने वाला फैसला लेता है, तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. इस दौरान रूस ने इशारों-इशारों में अमेरिका को आड़े हाथों लिया.
उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से परमाणु परीक्षणों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को युद्धकालीन स्थिति में रखता आ रहा है. मैं जोर देना चाहूंगा कि अमेरिका लंबे समय से इस तरह के उद्देश्यों के लिए अपने बुनियादी ढांचे को तैयार रखता है. कुछ समय पहले, हमने इस पर ध्यान दिया था. यह तब हुआ जब हमने न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी पर फैसला लिया था.
उन्होंने कहा कि अगर परमाणु परीक्षण करने की क्षमता रखने वाला कोई देश गलत फैसला लेता है तो हम तत्काल जवाबी कार्रवाई करेंगे. बेशक, अमेरिका पर हमारी पैनी नजर है.
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वल्दाई अंतरराष्ट्रीय चर्चा क्लब में कहा था कि हमें पता चला है कि कोई परमाणु परीक्षणों की तैयारी कर रहा है और अगर ऐसा हुआ तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे.
रूस ने न्यूक्लियर टेस्ट को लेकर स्पष्ट चेतावनी दी है. रूस का कहना है कि अगर कोई भी मुल्क परमाणु परीक्षण करने की दिशा में कदम उठाता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








