
खत्म होगी वेटिंग की झंझट, रेलवे लॉन्च करेगा 3000 नई ट्रेनें! रेल मंत्री ने बताया प्लान
AajTak
रेल भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में, रेलवे से सालाना लगभग 800 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें चार से पांच साल में क्षमता बढ़ाकर 1,000 करोड़ करनी होगी क्योंकि आबादी बढ़ रही है.
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. हर रोज बड़ी संख्या में लोग इससे यात्रा करते हैं. त्योहरों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कई बार लोगों को टिकट नहीं मिल पाता और लोगों को यात्रा करने में परेशानी होती है. ऐसे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि भारत में अगले चार से पांच सालों के अंदर 3000 नई ट्रेनें लॉन्च करेगा. इन ट्रेनों के लॉन्च होने से यात्री क्षमता मौजूदा 800 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ हो जाएगी.
3000 ट्रेनों होंगी लॉन्च साथ ही, रेल मंत्री ने कहा कि यात्रा का समय कम करना उनके मंत्रालय का एक और लक्ष्य है. रेल भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में, रेलवे से सालाना लगभग 800 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें चार से पांच साल में क्षमता बढ़ाकर 1,000 करोड़ करनी होगी क्योंकि आबादी बढ़ रही है.
हर साल 5,000 कोच का हो रहा निर्माण यात्रियों की क्षमता बढ़ाने कि लिए 3000 अतिरिक्त ट्रेनें लॉन्च होंगी जिससे यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को समायोजित किया जा सकेगा. रेलवे के सूत्रों की मानें तो वर्तमान में 69,000 नए कोच उपलब्ध हैं और हर साल रेलवे द्वारा लगभग 5,000 नए कोच का निर्माण करवाया जा रहा है. सूत्रों ने कहा कि इन सभी प्रयासों से रेलवे हर साल 400 से 450 वंदे भारत ट्रेनों के अलावा 200 से 250 जोड़ी नई ट्रेनें चला सकता है.
यात्रा के समय को कम करने पर भी हो रहा काम रेल मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के समय को कम करने के लिए भी रेलवे काम कर रहा है. इसके लिए रेलवे स्पीड और रेल नेटवर्क को बढ़ाने का कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि लंबे रूट की ट्रेन की गति बढ़ाने और धीमी करने में लगने वाले समय को कम करना महत्वपूर्ण है क्योंकि निर्धारित ठहराव के अलावा, मार्ग में कई मोड़ों पर ट्रेन की गति कम करनी पड़ती है.
रेल मंत्री ने बताया कि यदि हम राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली-कोलकाता रूट लेते हैं, और यदि हम मोड़ों और स्टेशनों पर ट्रेन की गति बढ़ाने और धीमी करने के समय में सुधार करते हैं तो अभी लगने वाले टाइम के मुकाबले हम दो घंटे और 20 मिनट बचा सकेंगे. उन्होंने बताया कि वंदे भारत में ट्रेन की गति बढ़ाने और घटाने में लगने वाला समय बाकी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से चार गुना बेहतर है. यही वजह है कि वंदे भारत यात्रा में कम समय लेती है.
वैष्णव ने कहा कि ट्रेनों की गति बढ़ाने और घटाने के समय में सुधार पुश-पुल कान्फिगरेशन मोड नामक तकनीक से संभव है. हम इस तकनीक को उन सभी कोचों पर लागू करने की योजना बना रहे हैं जो अब निर्मित किए जा रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








