
खजूर से निकला सोना, वजन किया तो हैरान रह गए अफसर... दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्कर!
AajTak
दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर कस्टम विभाग (Customs department) ने तस्करी के अनोखे मामले का भंडाफोड़ किया है. यहां जेद्दाह से लैंड हुए एक यात्री का जब बैग चेक किया गया, तो उसमें कुछ संदिग्ध नजर आया. इसके बाद जब स्कैनिंग और जांच हुई तो अफसर हैरान रह गए. यात्री खजूर के अंदर सोना छिपाकर ला रहा था.
दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर कस्टम विभाग (Customs department) ने तस्करी के अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है. जेद्दा से दिल्ली आए एक यात्री के बैग की तलाशी लेने पर खजूर के अंदर छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ. कस्टम अधिकारियों को यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद गहन जांच की गई. एक्स-रे स्कैनिंग और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से गुजरने पर शक और गहरा गया था.
जानकारी के अनुसार, कल 26 फरवरी को यात्री जेद्दा से दिल्ली पहुंचा था. वह जेद्दाह से फ्लाइट संख्या SV-756 से लैंड हुआ था. दिल्ली में एअरपोर्ट पर जैसे ही वह ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हो गया.
यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उसके बैग को एक्स-रे स्कैनर से गुजारा. स्क्रीन पर कुछ अजीब छवियां नजर आईं, जिससे अधिकारियों का शक और गहरा हो गया. इसके बाद जब यात्री को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से गुजरने के लिए कहा गया, तो भी संकेत मिले कि उसके पास कोई धातु हो सकती है.
यह भी पढ़ें: केरल गोल्ड स्मगलिंग मामला: ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, स्वप्ना सुरेश से होगी पूछताछ
कस्टम विभाग ने जब यात्री के बैग की तलाशी ली तो अधिकारी हैरान रह गए. बैग में रखे खजूर के अंदर सोने के टुकड़े छिपे हुए थे. इनका जब वजन किया गया तो कुल 172 ग्राम सोना बरामद हुआ. यह सोना छोटे कटे हुए टुकड़ों और एक सोने की चेन के रूप में था. सोने की तस्करी करने वाले अक्सर नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. कभी इलेक्ट्रॉनिक सामान में, कभी शरीर के अंदर तो कभी खाने-पीने की चीजों में सोना छिपाकर लाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. कस्टम विभाग ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रख रहा है. एयरपोर्ट्स पर स्कैनिंग सिस्टम की मदद से ऐसे मामलों को पकड़ा जा रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










