किसी जवाहर नवोदय विद्यालय के सैनिक स्कूल बनने पर क्या-क्या बदलेगा?
AajTak
सरकार ने इस साल बजट 2021 में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) को सैनिक स्कूलों में बदलने का भी प्रावधान रखा गया है. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मध्यप्रदेश के भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले पांच नवोदय विद्यालयों को सैनिक स्कूल में बदला जाएगा. इसके अलावा छह और राज्यों में भी 10 स्कूलों को चिह्नित किया गया है. इसे लेकर विरोध अभी से शुरू हो गया है. क्या आपको पता है कि जेएनवी को सैनिक स्कूलों में तब्दील करने से क्या बदलाव आएंगे.
सरकार ने इस साल बजट 2021 में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) को सैनिक स्कूलों में बदलने का भी प्रावधान रखा गया है. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मध्यप्रदेश के भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले पांच नवोदय विद्यालयों को सैनिक स्कूल में बदला जाएगा. इसके अलावा छह और राज्यों में भी 10 स्कूलों को चिह्नित किया गया है. इसे लेकर विरोध अभी से शुरू हो गया है. क्या आपको पता है कि जेएनवी को सैनिक स्कूलों में तब्दील करने से क्या बदलाव आएंगे. वहीं सरकार की ओर से नवोदय विद्यालयों को सैनिक स्कूलों में बदले जाने के फैसले का छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. जवाहर नवोदय विद्यालय के सैनिक स्कूल में बदलने के फैसले की वजह की बात करें तो लंबे समय से सरकार से मांग हो रही है कि जिला स्तर पर और नवोदय विद्यालय खोले जाएं. 1980 से सरकार की नवोदय विद्यालय स्कीम ने हाशिये पर जीवन जी रहे परिवारों के सामने नई उम्मीद रखी है. अगर फीस स्ट्रक्चर की बात करें तो देश भर में 650 से ज्यादा जेएनवी हैं. जहां पहले मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था है. फिर वाजपेयी सरकार के शासन के दौरान सामान्य वर्ग के लिए फीस 200 रुपये प्रति माह कर दी गई थी. लेकिन हाल ही में मोदी सरकार के कार्यकाल में एक बार फिर फीस में वृद्धि की गई है. मौजूदा वृद्धि 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है. वहीं नॉन बीपीएल के लिए यह फीस 600 रुपये प्रतिमाह है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











