
क्या महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने के आसार हैं? फायदे में तो दोनों रहेंगे | Opinion
AajTak
मुंबई का एक शादी समारोह महाराष्ट्र की राजनीति में नये कयासों को हवा दे रहा है - क्योंकि, चर्चा ये हो रही है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बीएमसी चुनावों में हाथ मिला सकते हैं.
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की राजनीति में थोड़ा सा ही फासला बचा है. राज ठाकरे के मुकाबले उद्धव ठाकरे थोड़े बेहतर स्थिति में हैं. और ये चीज विधायकों के नंबर की वजह से मानी जा सकती है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना लोकसभा जैसा प्रदर्शन तो नहीं कर सकी, लेकिन महाविकास आघाड़ी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने में सफल जरूर रही - सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा उद्धव ठाकरे को.
राज ठाकरे के लिए इससे भी बुरी बात क्या होगी कि वो अपने बेटे अमित ठाकरे की भी हार नहीं टाल पाये, और उनकी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की आदित्य ठाकरे की जीत में भी अहम भूमिका रही.
लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में अब एक ऐसी चर्चा चल रही है, जिसमें राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की बातें हो रही हैं - और वो भी बीएमसी चुनावों के ठीक पहले. यहां तक कहा जाने लगा है कि दोनो मिलकर भी बीएमसी चुनाव लड़ सकते हैं.
ये चर्चा शुरू हुई है राज ठाकरे के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद. शादी में उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे - और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने राज ठाकरे का वेलकम भी किया.
एक छोटी सी मुलाकात और रश्मि ठाकरे से बात के मायने

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










