
क्वारनटीन होने के लिए रेलवे ने तैयार किए 'आइसोलेशन कोचेज', गर्मी में कूलर की खास व्यवस्था
AajTak
रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा है ''रेलवे अपने सभी संसाधनों को कोविड महामारी से लड़ने के लिए लगा रही है, महाराष्ट्र के नंदुरबार में आइसोलेशन कोच शुरू कर दिए गए हैं. जहां कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है.''
देश में विकराल रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, उनके विभाग अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं. बढ़ते कोविड मरीजों के बिस्तरों की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने रेलवे कोचेज का सहारा लेने का निर्णय लिया था. जो अब धरातल पर उतरने लगा है. आइसोलेशन कोचेज की शुरुआत महाराष्ट्र से शुरू हो चुकी है. इस पर जानकारी देते हुए रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा है ''रेलवे अपने सभी संसाधनों को कोविड महामारी से लड़ने के लिए लगा रही है, महाराष्ट्र के नंदुरबार में आइसोलेशन कोच शुरू कर दिए गए हैं. जहां कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा है.'' इन आइसोलेशन कोचेज में गर्मी न लगे, इसका भी ध्यान रेलवे ने बड़े अच्छे से रखा है. इसके लिए रेलवे ने हर खिड़की के बाहर कूलर लगवाए हैं. जिससे कि मरीजों के लिए आइसोलेशन में अपने दिन काटना भारी न पड़े. इसके अलावा रेलवे ने कोचेज की छतों को गर्मी से बचाने के लिए उनके ऊपर जूट के बोरी-बिस्तर लगा दिए हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










