
क्लासरूम में फंदे पर लटका मिला छात्र, पिता ने दर्ज कराया केस
AajTak
तेलंगाना में नाबालिग छात्र का शव उसी के कॉलेज के क्लासरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला. मृत युवक के पिता का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन बेटे को प्रताड़ित करता था. पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
तेलंगाना के कॉलेज में 16 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव क्लासरूम में लटका हुआ मिला. पीड़ित पिता का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा था. पिता के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी. वहीं, छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.
जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के रंगारेड्डी के नरसिंगी में मौजूद निजी कॉलेज में पढ़ने वाले 16 साल के नगुला सात्विक ने आत्महत्या की है. वह एमपीसी फर्स्ट इयर का छात्र था. उसका शव कॉलेज के क्लासरूम में मंगलवार रात करीब 10.30 लटकता हुआ मिला था.
कॉलेज प्रबंधन करता था प्रताड़ित : पिता
नगुला सात्विक के पिता राजेंद्रप्रसाद का कहना है कि बेटे को कॉलेज प्रबंधन प्रताड़ित किया करता था. इसके कारण बेटे ने सुसाइड किया है. पिता की शिकायत पर नरसिंगी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यह है पुलिस का कहना
नरसिंगी पुलिस स्टेशन के सीआई वी शिव कुमार का कहना है कि नाबालिग छात्र का कॉलेज के क्लासरूम में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है. शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया था. मामले में मृतक के पिता ने कॉलेज प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







