
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा, 85 लाख की ठगी... दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 ठग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने विकासपुरी इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर से जुड़े छह साइबर ठगों को दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह खुद को बैंक का अधिकारी बताकर नए क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करता था.
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने विकासपुरी इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर से जुड़े छह साइबर ठगों को दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है. यह गिरोह खुद को बैंक का अधिकारी बताकर नए क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करता था. तकनीकी मदद के नाम पर उनके बैंक खातों से लाखों रुपए उड़ा लेता था.
पुलिस जांच में ये सामने आया है कि इस ठगों के इस गिरोह ने अब तक कई लोगों से लगभग 85 लाख रुपए ठगे हैं. इनसे बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर पहले से ही 95 शिकायतें दर्ज हैं. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 41 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक राउटर और बैंक ग्राहकों का डेटा रखने वाली डायरी भी जब्त की है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला तब सामने आया जब द्वारका निवासी वीरेंद्र कुमार ने 21 जून को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि निजी बैंक का नया क्रेडिट कार्ड लेने के बाद उन्हें पिन जनरेट करने के बहाने एक कॉल आया. कॉल के कुछ घंटों बाद ही उनके बैंक खाते से 2.81 लाख रुपए उड़ गए. पहले उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है.
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
हालांकि, कुछ समय बाद उनको इस बात का एहसास हो गया कि उनके साथ ठगी की गई है. इसके बाद उन्होंने पुलिस संपर्क किया. पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. जांच से पता चला कि आरोपी विकासपुरी में कॉल सेंटर चला रहे थे. यहां से टेलीकॉलर खुद को बैंक का अधिकारी बताते और ग्राहकों को मदद करने का झांसा देते थे.
लोगों से ऐसे ठगी करता था गिरोह

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






