
क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ठग ने बैंक अधिकारी बन कर किया फोन, लगाया एक लाख का चूना
AajTak
दिल्ली में क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर साइबर ठग ने शख्स को एक लाख रुपये का चूना लगा दिया. बैंक अधिकारी बनकर ठग ने फोन किया और उस व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए एक लिंक भेजा, शख्स के लिंक पर क्लिक करते ही और जानकारी देते ही उसके क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कट गए.
देश की राजधानी दिल्ली में क्रेडिट कार्ड दिलाने और उसे एक्टिव करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने के बहाने लोगों को ठगने वाले 34 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, 'एक शिकायत मिली थी कि ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से संपर्क किया और नए क्रेडिट कार्ड को सक्रिय करने में मदद की पेशकश की.'
क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर लगाया चूना
डीसीपी ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे एक एप्लिकेशन लिंक भेजा और उनसे अपने क्रेडिट कार्ड क्रेडेंशियल डालने के लिए कहा. चौहान ने कहा, "जैसे ही उन्होंने अपने कार्ड के क्रेडेंशिलयल को उसमें दर्ज किया उसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजिक्शन में 99,000 रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हो गई.'
पुलिस ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. डीसीपी ने कहा, मनी ट्रेल्स के विश्लेषण से टीम को पता चला कि ठगी गई रकम एक बैंक खाते में ट्रांसफर की गई और एक सर्विस स्टेशन के एटीएम के जरिए 14,500 रुपये निकाले गए.
पुलिस ने जाल बिछाकर ठग को पकड़ा

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






