
क्रूज ड्रग्स केस: महाराष्ट्र के मंत्री ने बताए वो तीन नाम जिन्हें रेड के बाद छोड़ा गया, बीजेपी कनेक्शन का दावा
AajTak
नवाब मलिक ने कहा है कि पूरी रेड फर्जी थी. उन्होंने साथ ही ये भी मांग की है कि समीर वानखेड़े की कॉल डिटेल की भी जांच हो. नवाब मलिक ने ये भी दावा किया कि आर्यन खान के पास कुछ भी नहीं मिला.
शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है. क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी और बीजेपी पर हमला बोला है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










