
क्रूज ड्रग्स केस: न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन, अब जेल जाएंगे या 'मन्नत', फैसला कल सुबह 11 बजे
AajTak
इस केस में न्यायिक हिरासत मिलने के बाद आर्यन खान के वकील ने अदालत में जमानत के लिए दो अर्जी दाखिल की हैं. एक अंतरिम जमानत की अर्जी और दूसरी नियमित जमानत याचिका. अब अदालत आर्यन की जमानत पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे सुनवाई करेगी.
मुंबई ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 7 आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि इन सभी आरोपियों को एक रात और एनसीबी के दफ्तर में बितानी होगी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर की सुबह होगी. इस मामले में गुरुवार को क्या हुआ और आगे क्या हो सकता है? आइए जान लेते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











