
क्रूज ड्रग्स केसः नवी मुंबई के एक होटल में 27 सितंबर को रची गई थी आर्यन खान को फंसाने की साजिश!
AajTak
क्रूज ड्रग्स केस में विजय पघारे ने एक सनसनीखेज़ खुलासा किया है. पघारे ने कहा है कि 27 सितंबर को नवी मुंबई के एक होटल में दो कमरे बुक थे. एक कमरे में वो खुद, गोसावी और सुनील पाटिल मौजूद थे, जबकि दूसरे कमरे में बीजेपी नेता मनीष भानुशाली एक लड़की के साथ मौजूद था. भानुशाली वहां से जाते वक्त कहा था कि उसके हाथ एक 'बड़ा गेम' लग गया है.
हाल के वक्त में शायद ही ऐसा कोई केस सामने आया हो, जिसमें एक-एक कर तमाम सबूत और गवाह अदालत के बाहर रखे जा रहे हों. हम बात कर रहे हैं मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की. इस केस में इल्जामों की झड़ी के बीच एक नया गवाह सामने आया है. गवाह का साफ कहना है कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में फंसाने की साजिश 27 सितंबर को एक होटल के कमरे में रची गई थी. ये साजिश कामयाब भी रही, लेकिन ऐन वक्त पर एक सेल्फी ने सारा खेल बिगाड़ दिया और ये साजिश बेनकाब हो गई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










