
क्रिसमस-न्यू ईयर पर घूमने की तैयारी? जानिए कोविड को लेकर देश के 10 टूरिस्ट स्पॉट पर क्या हैं प्रोटोकॉल
AajTak
चीन में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है. देश में इससे बचाव के लिए उपाय शुरू कर दिए गए हैं. केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर हैं. क्रिसमस और नए साल के जश्न पर भी विशेष नजर है. इन अवसरों पर होने वाली भीड़ कहीं मुसीबत का सबब न बन जाए, इसको लेकर तैयारियां और रोडमैप तैयार हो रहा है.
चीन में कोरोना संक्रमण के कहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. क्रिसमस और नए साल को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं. इन दोनों अवसरों पर होने वाले आयोजनों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. इसी को देखते हुए हम आपको आगरा, जयपुर, जैसलमेर, नैनीताल, शिमला, मनाली, कुफरी, फागू, नारकंडा, नालदेहरा, शिरडी और काशी में क्रिसमिस और न्यू ईयर के जश्न के बीच कोविड की तैयारियों से रूबरू करा रहे हैं...
सैलानियों से गुलजार हो रही है पिंक सिटी
पिंक सिटी जयपुर में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. नए साल और क्रिसमस को देखते हुए जयपुर और राजस्थान के अन्य हिस्सों में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है. पर्यटन के लिहाज से यह राजस्थान में बेहरतरीन मौसम होता है.
यहां पहुंची पर्यटक प्रियंका ने कहा "मैं कर्नाटक से आई हूं. लोग बाहर निकलना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं. अगर लोग मास्क पहनते हैं और दूरी बनाए रखते हैं, तो यह पर्याप्त होगा. प्रतिबंध नहीं होने चाहिए".
एक अन्य पर्यटक ने कहा, "लोगों ने पहले ही महामारी के दौरान बहुत कुछ झेला है. वर्तमान में देश में कोरोना के ज्यादा मामले नहीं हैं. सरकार की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए."
एक व्यवसायी ने कहा, "कोविड महामारी के दौरान व्यवसायों को अत्यधिक नुकसान हुआ था. वर्तमान में जयपुर में लोगों की संख्या अच्छी है. प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए क्योंकि इससे व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है".

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








