
क्रिप्टो स्कैम केस: ED का बड़ा एक्शन, US अदालतों में वॉन्टेड आरोपी का 1,646 करोड़ बिटकॉइन जब्त
AajTak
ईडी ने CID, क्राइम, सूरत द्वारा दर्ज FIR के आधार पर PMLA के तहत जांच शुरू की. इसमें पता चला कि आरोपियों ने इन क्रिप्टोकरेंसी को वैध आय के बजाय धोखाधड़ी वाली योजनाओं के जरिए अवैध रूप से हासिल किया था.
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बीच अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सतीश कुंभानी, दिव्येश दर्जी और अन्य से जुड़े BitConnect स्कैम के सिलसिले में करीब 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है. अपराध की आय मानी जाने वाली संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बरामद की गई हैं.
US डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने भारतीय नागरिक और क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म BitConnect के संस्थापक सतीश कुंभानी और प्लेटफॉर्म के डायरेक्टर ग्लेन आर्कारो पर एक बड़ी Ponzi स्कीम की साजिश रचने का आरोप लगाया है. DOJ के मुताबिक, इस योजना ने इन्वेस्टर्स से करीब 2.4 बिलियन डॉलर की ठगी की गई, जो इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में से एक बनाती है. सतीश कुंभानी अमेरिकी अदालतों में वांछित आरोपी हैं.
यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के दफ्तर ने कहा, "BitConnect स्कीम को अब तक का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी स्कैम माना जाता है."
जांच में क्या पता चला?
ईडी ने CID, क्राइम, सूरत द्वारा दर्ज FIR के आधार पर PMLA के तहत जांच शुरू की. इसमें पता चला कि आरोपियों ने इन क्रिप्टोकरेंसी को वैध आय के बजाय धोखाधड़ी वाली योजनाओं के जरिए अवैध रूप से हासिल किया था.
नवंबर 2016 और जनवरी 2018 के बीच, आरोपियों ने BitConnect के तथाकथित 'लेंडिंग प्रोग्राम' के जरिए एक अनरजिस्टर्ड और धोखाधड़ी वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम बनाई. इस प्रोग्राम ने भारत और दुनिया भर के निवेशकों को लुभाने के लिए इन्वेस्टमेंट पर हाई रिटर्न का झूठा वादा किया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









