
क्रिकेट सट्टेबाजी में हारा पैसे, कर्ज चुकाने के लिए कर दी महिला की हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में क्रिकेट सट्टेबाजी का आदी हो चुके एक शख्स ने कर्ज के पैसे चुकाने के लिए एक महिला की हत्या कर दी. दरअसल महिला के घर चोरी करने आया था जहां विरोध के बाद उसने महिला की हत्या कर दी और उसके गहने लेकर फरार हो गया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुंबई से सटे ठाणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में कर्ज चुकाने के लिए एक शख्स ने 65 साल की महिला की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.
घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी में कर्ज होने के बाद एक शख्स डोंबिवली इलाके में ज्वेलरी की चोरी करने गया जहां उसने एक महिला की हत्या कर दी.
पुलिस उपायुक्त (जोन III) सचिन गुंजल ने कहा कि कोपर इलाके की निवासी आशा अरविंद रायकर की उनके फ्लैट में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोपी उनके घर चोरी करने गया था.
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसी इमारत में रहने वाला सतीश विचारे (28) गुरुवार दोपहर को महिला के फ्लैट में दाखिल हुआ था. पूछताछ के दौरान, उसने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का आदी था और उस पर 60,000 रुपये का कर्ज हो गया था.
आरोपी विचारे ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि पैसे पाने के लिए उसने महिला को लूटने का फैसला किया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का गला घोंट कर हत्या करने के बाद, उसने फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया और भागने से पहले उसकी चेन और बालियां चुरा लीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











