
क्रिकेट सट्टेबाजी कांड का मास्टरमाइंड हर्षित जैन गिरफ्तार, दुबई से लाया गया गुजरात
AajTak
गुजरात के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टेबाजी कांड में मुख्य आरोपी हर्षित जैन को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है. 2200 करोड़ रुपये के इस घोटाले का मास्टरमाइंड लंबे समय से फरार था. इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल और दुबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली. अब जांच सौरभ चंद्राकर और अमित मजीठिया जैसे बड़े सट्टेबाजों तक पहुंच सकती है.
गुजरात में क्रिकेट सट्टेबाजी कांड में स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड हर्षित जैन को दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. हर्षित जैन लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस और दुबई पुलिस की मदद से उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 2200 करोड़ रुपये से अधिक के क्रिकेट सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ा है. मार्च 2023 में अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच (PCB) ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था.
दुबई से गिरफ्तार हुआ हर्षित जैन
सुमिल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये से जुड़े दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए थे. इसमें 7 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 536 चेकबुक, 538 डेबिट कार्ड, 14 पीओएस मशीन, 193 सिम कार्ड, सात पैन कार्ड, 83 कंपनी के सिक्के, 20 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस और 3.38 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे.
2200 करोड़ रुपये का घोटाला
जांच में सामने आया कि हर्षित जैन ने दीपक ठक्कर से एक मास्टर आईडी ली थी. इसी आईडी के जरिए 2200 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन हुआ. इतना ही नहीं, हर्षित जैन महावीर एंटरप्राइजेज के नाम से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. इस मामले में अब तक 35 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








