
क्रिकेट पिच पर बड़ा हादसा, रन लेते समय हार्ट अटैक से 16 साल के लड़के की मौत
AajTak
यूपी के कानपुर में बुधवार को क्रिकेट खेलते समय एक लड़के की जान चली गई थी. इस मामले में डॉक्टरों की जो रिपोर्ट आई है वो हैरान कर देने वाली है. डॉक्टरों का कहना है कि जब लड़के को उनके पास लाया गया था तो उसके होंठ नीले पड़ चुके थे. साथ ही उसकी पल्स भी जा चुकी थी.
कानपुर के बिल्हौर में बुधवार को हुई 16 साल के लड़के की मौत मामले में हैरान कर देने वाली रिपोर्ट आई है. उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने साफ कर दिया है मौत हार्ट अटैक के चलते हुई थी.
गौरतलब है कि बलराम नगर निवासी अनुज (16) पुत्र अमित अपने साथियों के साथ बीआईसी ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेल रहा था. वह 21 रन के स्कोर पर खेल रहा था. तभी उसने शॉट लगाया और 22वें रन के लिए दौड़ पड़ा.
घटना से मैदान में हड़कंप मच गया
इसी दौरान वो पिच पर गिर गया. इस घटना से मैदान में हड़कंप मच गया. जब तक वहां मौजूद सभी लोग भागकर उसके पास पहुंचते वो बेहोश हो चुका था.
सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन
उसके साथियों ने चेस्ट को दबाया गया. शरीर में कोई हरकत न होती देखकर सभी उसको लेकर बिल्हौर सीएचसी पहुंचे. इस दौरान अमित के घरवालों को सूचना मिली. सभी वहां पहुंचे और उसको लेकर हॉस्पिटल गए. डॉक्टर गणेश और डॉक्टर अभिषेक सिंह ने उसको देखा. जहां उसे मृत घोषित कर दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










