
क्रिकेट पिच के बाद टेनिस कोर्ट में उतरे महेंद्र सिंंह धोनी, जीता पहला मुकाबला
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन दिनों टेनिस में अपना हाथ आजमा रहे हैं. रांची के जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हो रहे झारखंड टेनिस चैंपियनशिप में धोनी बतौर खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. मंगलवार को 8 नवंबर डबल्स मैच में उन्होंने अपना पहला मैच खेला और सीधे मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी पर जीत हासिल की.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











