
क्रिकेटर, कमेंटेटर, अंपायर सब नकली.. गुजरात में खड़ा हो गया फेक IPL नेटवर्क, स्पेशल-26 को भी कर दिया फेल
AajTak
गुजरात के वडनगर में कुछ लोग एक फर्जी क्रिकेट लीग चला रहे थे, जिसपर सच का सट्टा लग रहा था. ये सट्टा रूस से लगाया जा रहा था, पुलिस ने इसका भांडा फोड़ दिया है और कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं.
एक नकली क्रिकेट लीग, नकली मैदान, नकली क्रिकेटर और कमेंटेटर लेकिन उसपर सट्टा असली का लगाया जा रहा है और वो भी विदेश से. ये कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन ऐसा असली में हुआ है. गुजरात के वडनगर के एक गांव में कुछ लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर एक नकली क्रिकेट लीग चला रहे थे, जिसमें रूस से सट्टा लगाया जा रहा था और अब इसका भांडा फूट गया है.
मेहसाणा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों पर धोखाधड़ी, सट्टेबाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है. अभी इस मामले में एक आरोपी की तलाश है, जो कि रूस में रहता है और वहां से ही सट्टेबाजी के पूरे खेल को चला रहा था.
जानकारी के मुताबिक, वडनगर के मॉलीपुर गांव में कुठ लोगों ने एक फार्म खरीदा. यहां उसे क्रिकेट मैदान में तब्दील किया, फ्लड लाइट लगाई गई और पिच भी तैयार की गई. मल्टी कैम सैटअप, कमेंट्री बॉक्स समेत हर तरह की व्यवस्था की गई, ताकि ये पूरा आईपीएल की तरह ही लगे. इतना ही नहीं एक मोबाइल ऐप पर मैच भी लाइव होता था.
इसके लिए गांव के लड़कों को किराये पर लिया जाता था, प्रति मैच 400 रुपये मिलते थे और पूरा मैच खेला जाता था. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रूस में बैठा हुआ व्यक्ति ही सारी व्यवस्था करता था और उसके इशारे पर ये पूरा खेल रचा जाता था.
सट्टे के रेट के हिसाब से गांववालों (नकली क्रिकेटर्स) को बताया जाता था कि कब चौका मारना है, कब आउट होना है. पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रिकेट किट, स्पीकर, लाइट, मल्टी कैमरा सैटअप समेत कई चीज़ें बरामद की हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो नकली कमेंटेटर था वह हर्षा भोगले की आवाज़ में क्रिकेट कमेंट्री कर रहा था. खुद हर्षा भोगले ने भी इस रिपोर्ट को ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह ज़रूर इस कमेंटेटर को सुनना चाहेंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








