
क्यों सासू मां को मम्मी नहीं कहती हो आंटी? ट्रोल्स को Debina Bonnerjee ने दिया जवाब
AajTak
देबीना बनर्जी ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी बेटी लियाना, पति गुरमीत चौधरी के साथ एक्ट्रेस की सास और मां एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. अपनी इस पोस्ट के जरिए देबीना ने हेटर्स को जवाब दिया है. जानें एक्ट्रेस ने क्या लिखा.
टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी आए दिन ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. हेटर्स ने पिछले दिनों इस बात पर आपत्ति जताई थी कि क्यों देबीना अपनी सासू मां को आंटी कहती हैं मम्मी नहीं. अब देबीना ने हेटर्स को जवाब दिया है.
देबीना ने दिया हेटर्स को जवाब
देबीना ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी बेटी लियाना, पति गुरमीत चौधरी के साथ एक्ट्रेस की सास और मां एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर देबीना ने लिखा- आपके पास बहुत सारे सवाल हैं. क्यों मैं अपने बच्चे को खास तरीके से पकड़ती हूं. क्यों मैं अपनी सास को आंटी कहती हूं मम्मी नहीं. और भी सवाल हैं? मैं बस यही कह सकती हूं कि मैं कुछ प्रोटेक्टिव लोगों से घिरी हुई हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं. जो कहते हैं सब ठीक है.
Koffee with Karan 7 में साथ नजर आएगी Arjun Kapoor-Malaika Arora की जोड़ी! जानें सच
बच्चे को पकड़ने के तरीके पर हुई थीं ट्रोल
इंडिया टुडे से बातचीत में देबीना ने कहा कि लोग समझते नहीं हैं. लोग अपने ओपिनियन बताते हैं कि कैसे मुझे अपने बच्चे को ट्रीट करना चाहिए. इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन ये दुखद है. मुझे पता है बतौर एक्टर ट्रोल्स के लिए मैं तैयार हूं. लेकिन ये रोल मेरे लिए नया है. इसे सुन दुख होता है जब लोग कहते हैं कम से कम बच्चे को तो सही से पकड़ो.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











