
क्यों लग रही है इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग? इस कंपनी ने बताई सबसे बड़ी वजह
AajTak
बीते कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं हैं. हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो अब इसका जवाब इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली ही इस कंपनी ने दिया है...
जब देशभर में एक के बाद एक कई शहरों से इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग (Electric Scooter Fire Incidents) लगने की खबरें आ रही हैं, तो लोगों के बीच इनके सुरक्षित होने को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है. अब इसका जवाब इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी (EV Startup Company) एथर एनर्जी (Ather Energy) ने दिया है.
भारतीय जलवायु के अनुकूल हों बैटरी
बिजनेस टुडे की एक खबर के मुताबिक एथर एनर्जी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की जो घटनाएं सामने आई हैं. उसकी सबसे बड़ी वजह इनमें इस्तेमाल होने वाली बैटरी है. अभी मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों में जिन बैटरियों का अधिकतर इस्तेमाल होता है, वह सभी ठंडे इलाकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं.
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनियां उनकी बैटरी को आयात कर रही हैं, तो उनके लिए जरूरी है कि उन्हें भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से मॉडिफाई किया जाए.
सड़क पर करें स्कूटर की जांच
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एथर एनर्जी ने तय किया है कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐसी बैटरियां लगाएगी जो भारतीय मौसम और सड़कों के अनुरूप हो. साथ बोली कि कंपनियों को अपने प्रोडक्ट मार्केट में उतारने से पहले उनकी पर्याप्त ऑन-रोड टेस्टिंग करनी चाहिए. सिर्फ उनकी डिजाइन ही भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ना हों, बल्कि उन्हें ग्रिड चार्जिंग और सड़क पर बुरी से बुरी परिस्थितियों के अनुरूप बनाया जाना चाहिए.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











