
'क्यों नाराज हैं सर'... इस बार सवाल पर भड़के नहीं नीतीश, झुककर पत्रकारों की करने लगे 'आरती'
AajTak
बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि सर क्यों नाराज हैं तो जवाब देने की जगह सीएम झुककर उन्हें प्रणाम करने लगे. इस दौरान वो सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए भी नजर आए.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से अपने बयानों और हाव-भाव को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. विधानसभा में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है.
इसी को लेकर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बाहर निकल रहे थे तो कुछ पत्रकारों ने पूछ लिया कि काहे (क्यों) नाराज हैं सर? इस पर नीतीश कुमार ने कोई उत्तर तो नहीं दिया लेकिन उन्होंने पूरी तरह झुककर पत्रकारों को प्रणाम किया.
जवाब देने की जगह प्रणाम करने लगे नीतीश
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को पूरी तरह नीचे झुक कर प्रणाम किया। पत्रकार: काहे नाराज हैं सर? नीतीश कुमार नीचे झुक कर, हाथ जोड़कर करने लगे सांकेतिक आरती, देखिए। आखिर मीडिया को हाथ जोड़ने की क्यों आई नौबत?#NitishKumar #Patna #ViralVideo pic.twitter.com/79Wvo4LfKJ
इतना ही नहीं, इस दौरान जब उनके सुरक्षाकर्मी कैमरे के आगे आ गए तो उन्हें बगल हटाकर नीतीश कुमार पत्रकारों के आगे झुक कर सांकेतिक तौर पर आरती दिखाते हुए नजर आए. इसके बाद नीतीश कुमार बिना किसी सवाल का जवाब दिए अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गए.
अब ऐसे में वहां मौजूद लोग ये सोचने लगे कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई जो नीतीश कुमार को मीडिया के आगे हाथ जोड़ना पड़ रहा है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












