
क्यों जरूरी है असम जैसे सख्त नियम? वो 5 विवादित मामले, जब अस्पतालों ने बिल के लिए डेडबॉडी रोक ली
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में इस नियम को लागू करने का ऐलान करते हुए कहा कि अब कोई भी निजी अस्पताल किसी मरीज का शव रोक नहीं सकेगा. मौत की पुष्टि होने के दो घंटे के भीतर शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा, चाहे इलाज का भुगतान बाकी क्यों न हो.
असम सरकार ने निजी अस्पतालों द्वारा शवों को रोके जाने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने ऐलान किया है कि इलाज का बिल बकाया होने पर भी निजी अस्पताल मृतक के शव को दो घंटे से अधिक समय तक नहीं रोक सकते. मौत की पुष्टि के दो घंटे के भीतर शव को परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा.
ऐसे में हम आपको यहां देश के उन पांच मामलों के बारे में बता रहे हैं, जहां निजी अस्पतालों का अमानवीय चेहरा सामने आया. इन अस्पतालों ने बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर डेडबॉडी परिजनों को नहीं सौंपी.
पहला मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में फरवरी 2024 का है. यहां के एक निजी अस्पताल ने बकाया बिल नहीं चुकाने की वजह से मृतक के शव को उसके परिजनों को नहीं सौंपा. परिजनों ने डॉक्टरों से शव सौंपे जाने की कई मिन्नतें की लेकिन अस्पताल ने शव नहीं सौंपा. इसके बाद मृतक के बेटे को चंदा इकट्ठा करना पड़ा. अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पीड़ित परिवार से पैसे वसूलने की कोशिश की. यह मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ की ओर से जांच के लिए एक टीम का गठन किया.
दूसरा मामला दिल्ली के द्वारका का है. इस साल द्वारका के एक अस्पताल ने एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके शव को कई दिनों तक रोके रखा. मृतक महिला के परिवार ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और बकाया बिल नहीं चुकाए जाने पर शव को रोके जाने का विरोध किया.
ऐसा ही एक मामला 2021 में गुजरात के एक निजी अस्पताल का है. कोरोना के दौरान एक अस्पताल ने बिल नहीं चुकाने पर मृतक मरीज का शव परिवार को सौंपने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, अस्पताल ने परिवार की कार तक जब्त कर ली. इस घटना ने देशभर में निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता को उजागर किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










