
क्यों चेहरे पर हथौड़ा मार रहे युवा? ‘Bone Smashing’ ट्रेंड वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर ‘Bone Smashing’ नाम का खतरनाक ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें युवा जॉ-लाइन शार्प करने के लिए चेहरे पर हथौड़ा मार रहे हैं. डॉक्टरों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए गंभीर चोट और स्थायी नुकसान की चेतावनी दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ और परफेक्ट लुक पाने की चाहत अब खतरनाक स्तर तक पहुंचती जा रही है. इन दिनों एक नया और बेहद खौफनाक ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, जिसे ‘Bone Smashing’ कहा जा रहा है. इस ट्रेंड में युवा अपने चेहरे की हड्डियों, खासकर जॉ-लाइन (जबड़े) को शार्प और आकर्षक बनाने के लिए खुद के चेहरे पर हथौड़े से वार कर रहे हैं. यह ट्रेंड सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम, टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा रहा है, जहां लोग वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं. कई युवा इसे फॉलो भी कर रहे हैं, बिना यह समझे कि यह उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है.
क्या है ‘Bone Smashing’ ट्रेंड? इस ट्रेंड में लोग यह मानते हैं कि अगर वे अपने चेहरे की हड्डियों पर जोर से चोट करेंगे, तो वहां छोटे-छोटे फ्रैक्चर (माइक्रो फ्रैक्चर) होंगे. फिर जब ये हड्डियां ठीक होंगी, तो पहले से ज्यादा मजबूत और चौड़ी हो जाएंगी. उनका मानना है कि इससे उनकी जॉ-लाइन ज्यादा शार्प और आकर्षक दिखेगी.
कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड? बताया जा रहा है कि यह ट्रेंड 'Looksmaxxing' नाम की एक ऑनलाइन कम्युनिटी से जुड़ा है. इस कम्युनिटी में लोग अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, चाहे वे सुरक्षित हों या नहीं. इसे 20 साल के अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ब्रैडेन पीटर्स, जिन्हें 'Clavicular' के नाम से भी जाना जाता है, ने काफी लोकप्रिय बना दिया. उनके वीडियो के बाद यह ट्रेंड तेजी से फैल गया.
इससे होने वाले खतरे:
डॉक्टरों की चेतावनी डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस ट्रेंड को लेकर कड़ी चेतावनी दी है. उनका साफ कहना है कि चेहरे पर हथौड़े से वार करने से हड्डियां मजबूत नहीं होतीं, बल्कि बुरी तरह टूट सकती हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक, इस तरह की हरकतें जानलेवा भी साबित हो सकती हैं.

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. इस अनोखी मान्यता से जुड़ा यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है और भक्तों के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है












