
दांत दिखवाने डॉक्टर के पास गया शख्स, ऐसी बीमारी निकली कि काटने पड़े दोनों हाथ- पैर
AajTak
दांत में दर्द और मसूड़े में सूजन के बाद एक शख्स इलाज के लिए डेंटिस्ट के पास गया. वहां से आने के बाद उसे ऐसी परेशानी शुरू हो गई कि दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए मजबूरन उसके दोनों हाथ और पैर काटने पड़े.
डेवन वैंटरपूल नाम का एक शख्स अपने दांतों के दर्द और सूजन के नियमित चेकअप के लिए डेंटिस्ट के पास गया था. वहां जांच में पता चला कि उसके मसूड़े गंभीर रूप से सूजे हुए थे और उनसे खून बह रहा था. डेंटिस्ट के पास से आने के कुछ ही घंटों के बाद डेवन की हालत बिगड़ने लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ ही हफ्तों बाद, उनकी स्वास्थ्य समस्याएं बेकाबू हो गई और उनके शरीर के चार अंग काटने पड़े.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, डेवन की पार्टनर एलिसिया वाइल्डर का कहना है कि उन्हें उसी रात बाद में पता चल गया था कि डेवन के साथ कुछ बहुत गलत हो रहा है. शुरू में उनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए और जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दो दिन बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करना पड़ा.
एलिसिया का कहना है कि तब पता चला कि डेवन सेप्टिक शॉक में चला गया है और उसके महत्वपूर्ण अंग काम करना बंद करने लगे हैं. इसके बाद डॉक्टरों को संक्रमण से लड़ने और उसकी जान बचाने के लिए उसका पूरा दाहिना पैर, घुटने के नीचे का बायां पैर और दोनों हाथ काटने की परमिशन डॉक्टरों को देनी पड़ी.
एलिसिया एक अकाउंट्स पेएबल स्पेशलिस्ट हैं. उन्होंने अपनी बेटियों की देखभाल के लिए और डेवन के बढ़ते मेडिकल बिलों को कवर करने के लिए जरूरी फंड जुटाने के लिए एक गोफंडमी पेज बनाया है, क्योंकि डेवन काम करने में असमर्थ हैं. दो बच्चों की मां एलिसिया का कहना है कि वह शुक्रगुजार हैं कि उनका प्यार अभी भी उनके साथ है. हालांकि, डेवन की हालत अभी भी गंभीर है.
खून में बैक्टीरिया जाने से सेप्टिक शॉक में गया शख्स डेवन के मामले में, जब डेंटिस्ट उसके मुंह की जांच कर रहा थे, तब उसके मसूड़े वास्तव में सूजे हुए थे और इसके कारण उसके मसूड़ों से खून बहने लगा. वैसे तो हर किसी के मुंह में बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन डेवन के मामले में, बैक्टीरिया उसके मुंह में इसलिए प्रवेश कर गए क्योंकि उसके मसूड़ों में अंदर जाने के कई रास्ते बन गए थे.
एलिसिया बताती हैं कि डेंटिस्ट के पास से आने के बाद वह लगभग 45 मिनट के लिए घर से बाहर दुकान पर गई थीं और जब तक वह घर लौटीं, डेवन की हालत और बिगड़ चुकी थी. एलिसिया ने कहा कि जब मैं वापस आई, तब वह बुरी तरह कांप रहा था. उसने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या हो गया है, मुझे बहुत ठंड लग रही है और मैं कांपना बंद नहीं कर पा रहा हूं. उसे उल्टी हो रही थी और फिर उसे दस्त हो गए.

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. इस अनोखी मान्यता से जुड़ा यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है और भक्तों के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है












