
X से वीडियो लिंक कॉपी फीचर गायब? सच जानकर चौंक जाएंगे, निकला अप्रैल फूल प्रैंक
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है वीडियो लिंक कॉपी रिमूव कर दिया है. जबकि यह अप्रैल फूल प्रैंक है. यह फीचर अभी भी मौजूद है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया है कि कंपनी ने कॉपी वीडियो लिंक फीचर को रिमूव कर दिया है. साथ ही बताया है कि कंपनी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव किया है और बाद में यह एक अप्रैल फूल प्रैंक निकला.
ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. पोस्ट में फेक दावा किया कि कंपनी ने वीडियो लिंक कॉपी का फीचर रिमूव कर दिया है. जबकि ऐसा है. एलॉन मस्क के प्लेटफॉर्म पर ये फीचर अभी भी मौजूद है.
आम लोगों के बीच में क्यों बढ़ी कंफ्यूजन
दरअसल, वीडियो कॉपी लिंक करने में कई लोगों को अभी भी परेशानी आ रही हैं. ऐसे में जिन लोगों ने क्रॉस चेक करने के लिए इस फीचर को एक्सेस करना चाहा, वहां उन्हें कॉपी करने का लिंक नहीं मिला. इसके बाद फिर कई लोगों ने स्क्रीनशॉट्स शेयर किया, जिन्होंने इस खबर को और वायरल कर दिया.
ऐसे में इन अप्रैल फूल पोस्ट को लाखों में व्यूज हासिल हुए. कुछ ने तो 70 लाख व्यूज तक का आंकड़ा पार कर लिया. सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने ये पोस्ट शेयर किया.
यह भी पढ़ें: ₹7,999 में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. इस अनोखी मान्यता से जुड़ा यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है और भक्तों के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है












