
नौकरी से निकाला, फिर WFH में थमा दी पूरी जिम्मेदारी, टेक्नीशियन की कहानी वायरल
AajTak
मोहाली के एक टेक्नीशियन को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन बाद में उसी कंपनी ने उसे वर्क फ्रॉम होम में ज्यादा जिम्मेदारियों के साथ काम करने का ऑफर दिया. यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
टेक सेक्टर में चल रही छंटनी के बीच एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. मोहाली के एक युवा टेक्नीशियन को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन इसके बाद उसी कंपनी ने उसे एक अजीब सा ऑफर दे दिया. रेडिट पर शेयर की गई इस पोस्ट में टेक्नीशियन ने बताया कि 31 मार्च को कंपनी ने पूरी टीम की मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग में बताया गया कि कंपनी के पास इस समय कोई खास प्रोजेक्ट नहीं है और पैसों की कमी के कारण वह कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रही है. इसके बाद करीब 20 लोगों की टीम से कहा गया कि वे उसी दिन को अपना लास्ट वर्किंग-डे मान लें. यह खबर सुनकर सभी कर्मचारी हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी. अचानक नौकरी जाने से सभी लोग परेशान हो गए.
घर से काम करने का दिया गया ऑफर लेकिन इसके बाद कंपनी ने उस टेक्नीशियन को अलग से बुलाकर एक नया ऑफर दिया. कंपनी ने कहा कि वह घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) जारी रख सकता है और उसे हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे. यह उसकी पिछली सैलरी 23,000 रुपये से थोड़ी ज्यादा थी. हालांकि, इस ऑफर के साथ जिम्मेदारियां काफी बढ़ा दी गई. टेक्नीशियन को कहा गया कि अगर कोई नया प्रोजेक्ट आता है, तो उसे अकेले ही पूरा काम संभालना होगा. इसमें फुल-स्टैक डेवलपमेंट और मोबाइल डेवलपमेंट दोनों शामिल होंगे.
टेक्नीशियन ने इस पर चिंता जताई कि इतनी कम सैलरी में इतना ज्यादा काम संभालना मुश्किल होगा. इस पर कंपनी ने कहा कि फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है, इसलिए काम ज्यादा नहीं होगा. लेकिन जैसे ही नए प्रोजेक्ट आएंगे, सैलरी भी बढ़ा दी जाएगी. टेक्नीशियन ने बताया कि उसने मजबूरी में यह ऑफर स्वीकार कर लिया, क्योंकि उसके पास सिर्फ 8 महीने का एक्सपीरियंस है और इस समय टेक इंडस्ट्री में नौकरी मिलना आसान नहीं है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने कहा कि यह ऑफर सिर्फ समय निकालने के लिए ठीक है, लेकिन साथ ही नई नौकरी की तलाश शुरू कर देनी चाहिए.
टेक सेक्टर में हालात काफी मुश्किल कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी कम अनुभव के साथ ज्यादा विकल्प नहीं होते, इसलिए फिलहाल काम करते रहना बेहतर है. वहीं कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि किसी भी मौखिक वादे पर भरोसा नहीं करना चाहिए और लिखित ऑफर लेना जरूरी है. कुल मिलाकर, यह मामला दिखाता है कि इस समय टेक सेक्टर में हालात काफी मुश्किल हैं. कंपनियां लागत कम करने के लिए छंटनी कर रही हैं और कर्मचारियों पर ज्यादा काम का दबाव डाला जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है.

देशभर के शिक्षा बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी कर रहे हैं. नई प्रणाली में AI छात्र की लिखावट को पहचान कर उत्तरों का विश्लेषण करेगा, जिससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और मानवीय त्रुटियों से मुक्त होगा. हालांकि अंतिम अंक शिक्षक ही देंगे.

Hanuman Jayanti 2026: हम अक्सर यही सुनते आए हैं कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे और उन्होंने कभी विवाह नहीं किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां उनकी पूजा उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ की जाती है. इस अनोखी मान्यता से जुड़ा यह मंदिर अपने आप में बेहद खास है और भक्तों के बीच खास आस्था का केंद्र बना हुआ है











