
क्या Rohit Sharma की कप्तानी में खेलने से परहेज कर रहे हैं Virat Kohli? आजतक अड्डा में देखें चर्चा
AajTak
साउथ अफ्रीका दौरे पर खेले जाने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली शामिल होंगे या नहीं, इसको लेकर लगातार बहस छिड़ रही है. रिपोर्ट्स में दावा था कि विराट कोहली ने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है, लेकिन अब बोर्ड की ओर से इस मसले पर सफाई दी गई है. BCCI का कहना है कि विराट कोहली की ओर से अभी तक वनडे सीरीज से ब्रेक के लिए कोई ऑफिशियल रिक्वेस्ट नहीं की गई है. लेकिन इस सब के बीच चर्चा इस बात की भी है कि क्या रोहित के साथ अब विराट नहीं खेलेंगे और अगर विराट खेलेंगे तो रोहित शर्मा दूर रहेंगे? इसी को लेकर आजतक अड्डा के इस एपिसोड में हमने बात की.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












