
क्या MP में भी छिपाई गई कोरोना मौतें? कांग्रेस ने आंकड़ों के साथ खड़ा किए सवाल
AajTak
कांग्रेस ने सीआरएस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि मई 2020 में 34,320 लोगों की मौत हुई थी जबकि मई 2021 में यह बढ़कर 1,64,838 तक पहुंच गई'. कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कमलनाथ ने भी मई में डेढ़ लाख मौतों का आंकड़ा घोषित किया था.
क्या मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान हुई मौतों को छिपाया है? कांग्रेस शुरू से सरकार पर मौत के आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाती रही है लेकिन अब कांग्रेस ने सीआरएस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि मई 2021 में जो मौतें हुई है वो पिछले सालों की तुलना में कहीं ज्यादा है ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि इतनी मौतें किन वजहों से हुई. शिवराज जी आप कमलनाथ को बदनाम कर सकते हैं, लेकिन सत्य को मिटा नहीं सकते। जनवरी से मई 2019 की तुलना में 2021 में 1.9 लाख ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई, इन मौतों का जिम्मेदार कोरोनावायरस और आपकी सरकार के अलावा और कोई नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने सीआरएस की एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार कोरोना काल मे हुई मौतों के आंकड़ों को छिपा रही है. कांग्रेस के मुताबिक सीआरएस रिपोर्ट में जो तथ्य निकल कर सामने आए हैं उसमें मई 2021 में 1 लाख 60 हज़ार से ज्यादा मौत बताई गई है जो कांग्रेस के आरोपों को सच साबित करती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











