
क्या BJP से नाराज हैं अपर्णा यादव? यूपी महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर अबतक नहीं किया ज्वाइन
AajTak
अपर्णा यादव ने अबतक यूपी महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर ज्वाइन नहीं किया है. बताया जा रहा है कि योगी सरकार से मिली इस जिम्मेदारी से अपर्णा यादव खुश नहीं हैं इसीलिए उन्होंने अबतक ज्वाइन नहीं किया है.
योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था. ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस पद से खुश नहीं हैं. इसीलिए अबतक इस पद पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है. महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग के 25 सदस्यों ने आज ऑफिस ज्वाइन कर लिया है. जबकि उपाध्यक्ष चारू चौधरी पहले ही ज्वाइन कर चुकी हैं.
सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा यादव राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद दिए जाने से नाराज हैं. हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है. बता दें कि अपर्णा यादव जनवरी 2022 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और ढाई साल बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
3 सितंबर को जारी हुई थी अधिसूचना
अपर्णा यादव को यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना 3 सितंबर की शाम जारी हुई थी. तबसे लेकर अबतक अपर्णा की ओर से कोई भी फॉर्मेलिटी पूरी नहीं की गई. अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने आगरा की बबीता चौहान को यूपी महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है. अपर्णा यादव के साथ गोरखपुर की चारू चौधरी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा आयोग में 25 सदस्य हैं.
2017 में सपा की टिकट पर लड़ा था चुनाव
अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. अखिलेश यादव ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट से मैदान में उतारा था. हालांकि, बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










