
क्या है Tour of Duty का कॉन्सेप्ट जिसके तहत 3 साल के लिए सेना में होगी भर्ती, 2020 में पहली बार आया था आइडिया
AajTak
Tour of Duty Explainer: सेना में भर्ती होने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए बहुत जल्द सरकार एक नई योजना का ऐलान कर सकती है. इस योजना के तहत 3 से 5 साल के लिए युवा सेना में शामिल हो सकेंगे.
Tour of Duty Explainer: सेना में जवानों की संख्या बढ़ाने और अपना खर्च कम करने के लिए सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत युवा 3 से 5 साल के लिए अपनी सेवा दे सकते हैं. इसे 'अग्निपथ एंट्री स्कीम' का नाम दिया जाएगा. इस योजना के तहत युवा 3 से 5 साल के लिए सेना में शामिल होंगे और अपनी सेवा देंगे.
एक तय अवधि के लिए सेना में शामिल होने के कॉन्सेप्ट को 'टूर ऑफ ड्यूटी' कहा जाता है. टूर ऑफ ड्यूटी का कॉन्सेप्ट नया नहीं है. दूसरे विश्व युद्ध के समय जब ब्रिटिश वायुसेना के पायलट तनाव में आ गए थे, तब वायुसेना में टूर ऑफ ड्यूटी का कॉन्सेप्ट लाया गया था. इसके तहत शामिल होने वाले पायलट को 2 साल तक 200 घंटों तक विमान उड़ाने को कहा गया था.
टूर ऑफ ड्यूटी का कॉन्सेप्ट कॉर्पोरेट घरानों में भी अपनाया जाता है. अमेरिका के कई कॉर्पोरेट ऑफिस में ऐसा कल्चर चलता है. टूर ऑफ ड्यूटी के तहत लोगों को एक तय अवधि के लिए नौकरी पर रखा जाता है. इसमें रिटायर हो चुके लोगों को भी शामिल किया जाता है.
ये भी पढ़ें-- भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, GP बम की पहली खेप मिली, जानिए खासियत
भारत में कैसा होगा टूर ऑफ ड्यूटी का प्लान?
- टूर ऑफ ड्यूटी का प्लान कैसा होगा, इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसके तहत 3 से 5 साल तक के लिए युवाओं को भर्ती किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










