
क्या है NATO? जिसके चीफ ने भारत को दी रूस से तेल खरीदने पर 'सख्त सजा' की धमकी
AajTak
ये धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ की बात कही थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि यूरोप खुद रूस से तेल खरीद रहा है, फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
नाटो के प्रमुख मार्क रुटे ने भारत, चीन और ब्राजील को रूस से तेल और गैस व्यापार जारी रखने पर 100% सख्त सजा की चेतावनी दी है. यह बयान उस वक्त आया जब रुटे ने अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने को कहा.
अब सवाल यह है कि नाटो जो एक सैन्य संगठन है, भारत जैसे स्वतंत्र देश को व्यापार नीतियों पर धमकाने वाला कौन होता है? रुटे ने कहा कि अगर आप दिल्ली, बीजिंग या ब्राजील में हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह आपके लिए भारी पड़ सकता है. ये धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ की बात कही थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि यूरोप खुद रूस से तेल खरीद रहा है, फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?
नाटो का दायरा सैन्य, व्यापार नहीं
नाटो एक सैन्य गठबंधन है, जिसका काम सामूहिक सुरक्षा है, न कि वैश्विक व्यापार पर नकेल कसना. रुटे का भारत को धमकाना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. भारत का नाटो से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी यह बयान ट्रम्प की नीतियों के साथ तालमेल दिखाता है. ट्रम्प ब्रिक्स देशों को अमेरिका-विरोधी मानते हैं और उनकी मुद्रा को डॉलर के लिए खतरा समझते हैं. रुटे का बयान क्या ट्रम्प के दबाव में दिया गया है? यह सवाल उठना लाजमी है.
भारत को शांति की नसीहत क्यों?
रुटे ने भारत से पुतिन को फोन कर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने को कहा. ये बयान भारत के शांति प्रयासों को नजरअंदाज करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कहा है कि ये युद्ध का युग नहीं है. भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध में संतुलित रुख अपनाया है. साल 2024 में मोदी ने पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की थी और यूक्रेन का दौरा भी किया. फिर भारत को नसीहत की जरूरत क्यों?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









