
क्या है Lumpy Skin Disease, जिसने राजस्थान-गुजरात के 20 से अधिक जिलों में मचाया कहर
AajTak
लंपी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) ने गुजरात और राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में कहर मचा रखा है. इस संक्रामक बीमारी के कारण इन दोनों राज्यों में अब तक 2400 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है. अफ्रीका से पाकिस्तान के रास्ते भारत आई इस बीमारी का कोई टीका उपलब्ध नहीं है. आइए जानते हैं इस जानलेवा संक्रामक रोग के लक्षण, उपचार और बचाव...
कोरोना वायरस के बाद अब जनता मंकीपॉक्स से जूझ रही है. मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर जनता परेशान ही थी कि अब देश में एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है. देश में लंबी स्कीन डिजिज (Lumpy Skin Disease) ने टेंशन बढ़ा दी है. मवेशियों में फैल रही इस बीमारी के कारण गुजरात और राजस्थान के कई जिले प्रभावित हैं.
Lumpy Skin Disease कितनी खतरनाक साबित हो रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस जानलेवा बीमारी के कारण गुजरात और राजस्थान, दोनों ही राज्यों में कुल मिलाकर 24 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है. आधा गुजरात मवेशियों की इस खतरनाक बीमारी की चपेट में है. गुजरात के 33 में से 17 जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं.
गुजरात के ये जिले हैं प्रभावित
गुजरात की बात करें तो सूबे में Lumpy Skin Disease के कारण 1200 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है. सूबे के कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, पोरबंदर, मोरबी मवेशियों को हो रही इस खतरनाक बीमारी से प्रभावित हैं. सुरेंद्रनगर, अमरेली, भावनगर, बोतड, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, बनासकांठा, पाटन, सूरत, अरावली और पंचमहल जिले के मवेशियों को भी ये बीमारी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है.
राजस्थान के इन जिलों में फैली बीमारी
लंपी स्किन डिजीज नाम की ये बीमारी पहले राजस्थान के पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों में फैली. लंपी स्किन डिजीज पहले जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में फैली. अब ये बीमारी जोधपुर, जालौर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और अन्य जिलों में भी फैल रही है. प्रदेश में इस बीमारी के कारण अब तक 1200 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







