
क्या है All Eye on Rafah की पूरी कहानी? किसने बनाई ये तस्वीर, जो हो रही वायरल
AajTak
All Eye on Rafah Viral Trend: सोशल मीडिया अब बहस का नया मंच बन चुका है. दुनियाभर में क्या हो रहा है और लोग किस टॉपिक पर बात कर रहे हैं? आपको सोशल मीडिया खोलते ही पता चल जाता है. ऐसे में All Eye on Rafah की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इसके जवाब में भी एक फोटो शेयर की जा रही है. आइए जानते हैं इनकी पूरी कहानी.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस हफ्ते की शुरुआत से वायरल हो रही है. हम बात कर रहे हैं All Eye on Rafah की, जिसे कई सेलिब्रिटीज ने भी शेयर किया है. दरअसल, ये तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाई गई है, जिसे गाजा में इरजायल की गई एयरस्ट्राई के विरोध में शेयर किया जा रहा है.
इस टैम्पलेट को 4.4 करोड़ से ज्यादा बार इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस तस्वीर को सपोर्ट और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ रहा है. जहां इसके सपोर्ट के कई सेलिब्रिटीज ने इस फोटो को शेयर किया है. वहीं बहुत से लोग इसे लेकर सेलिब्रिटीज को ट्रोल भी कर रहे हैं. क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी.
इस तस्वीर में एक बड़े एरिया का एरियल व्यू दिखाया गया है. इस एरिया में सौकड़ों टेंट जैसे स्ट्रक्चर दिख रहे हैं, जिनके बीच में All Eye on Rafah लिखा हुआ है. इस टेम्पलेट को दुनियाभर के लोगों का ध्यान गाजा में क्या हो रहा इस पर खीचने के लिए बनाया गया है. राफा में इजरायल की एक कार्रवाई में 45 नागरिकों की मौत हुई है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. इसके बाद दुनियाभर में इरजायल का विरोध हो रहा है.
यह भी पढ़ें: जंग में 'सेफ जोन' पर अटैक से चौतरफा घिरा इजरायल, जानें- रफाह में कैसे हैं ताजा हालात
वायरल हो रही तस्वीर पर Chaa.my_ वाटरमार्क है. ये वाटरमार्क @shahv4012 इंस्टाग्राम अकाउंट से लिंक है, जो मलेशिया के एक फोटोग्राफर का है. इस टेम्पलेट को लेकर कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं. इसके विरोध में Where were your eyes on October 7? ट्रेंड चल रहा है. यानी '7 अक्टूबर को आपकी आंखें कहां थी?'
दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल की एयरस्ट्राई में राफा कैंप में 45 आम लोगों की मौत हुई है. इसमें बच्चे भी शामिल है. इजरायल ने ये एयरस्ट्राई हमास को निशाना बनाने के लिए की थी. इसके बाद इजरायल को दुनियाभर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, इजरायल ने राफा कैंप को निशाने बनाने की बात से इनकार किया है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










