
क्या है नाबालिग लड़की की मौत का मामला? जिसने सुलगा दिया बंगाल
AajTak
बीते 21 अप्रैल को 17 साल की एक नाबालिग लड़की का शव कालियागंज की एक नहर में तैरता मिला था. आरोप है कि रेप के बाद लड़की की हत्या कर दी गई थी. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की और टायर जला दिए. इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी थी.
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज में पिछले हफ्ते एक नाबालिग लड़की की मौत के मामले में मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया.पुलिस ने जवाब में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.
नाबालिग लड़की की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को कालियागंज पुलिस थाने में आग लगा दी. आदिवासी समुदाय के लोगों ने मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में मंगलवार दोपहर को थाने का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस स्टेशन पर पत्थर फेंके.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया लेकिन वे भीड़ को थाने में घुसने से नहीं रोक पाए. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने थाने में आग लगा दी. इस आग में पुलिस का एक वाहन भी जल गया. हम स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या है मामला?
बीती 21 अप्रैल को 17 साल की एक नाबालिग लड़की का शव कालियागंज की एक नहर में तैरता मिला था. आरोप है कि रेप के बाद लड़की की हत्या कर दी गई थी. इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की और टायर जला दिए. इस दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गई.
शव घसीटने के मामले 4 एएसआई निलंबित

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












