
क्या है इजरायल-फिलिस्तीन जंग का वो विवाद, जिसके कारण दशकों से सुलग रहा मिडिल ईस्ट? जानिए
AajTak
पूरा मिडिल ईस्ट सुलग रहा है क्योंकि एक बार फिर इजराइल, उसके बाद लेबनान, हिज़बुल्लाह और अब ईरान आमने-सामने है. इस लड़ाई का अंजाम क्या होगा? ये अभी पता नहीं है, लेकिन पिछले 75 सालों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच ये लड़ाई जारी है. आखिर क्या है इसकी वजह? देखें क्राइम कहानियां With Shams.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











