
क्या है अचानक पानी में से जमीन के ऊपर उठने का राज, जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई
AajTak
वीडियो पोस्ट करते हुए एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'पानीपत UP बॉर्डर पर जमीन अचानक ही उपर की ओर उठने लगी, कुदरत का करिश्मा.'
सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लबालब भरे एक तालाब नुमा खेत में से पानी अचानक से कम होना शुरू हो जाता है और जमीन ऊपर की ओर उठने लगती है. इसके बाद पानी से बाहर आई जमीन में दरारें फटती हैं और उसकी मिट्टी बगल में भरे पानी में गिरने लगती है. इस घटना के साथ कहानी सुनाई जा रही है कि "देखो भाई जमीन अपने आप ऊपर उठ रही है, ये एक नया तजुरबा है, देखो पानी नीचे जा रहा है और जमीन ऊपर आ रही है, ये कमाल है."
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










