
क्या सोनिया गांधी ने ले लिया राजनीति से संन्यास? रायपुर में दिया बयान
AajTak
कांग्रेस पार्टी के रायपुर अधिवेशन के दौरान सोनिया गांधी ने भावुक भाषण दिया. सोनिया गांधी ने अपने भाषण के दौरान साल 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने से लेकर अब तक करीब 25 साल के सफर की चर्चा की और उपलब्धियों की भी बात की. सोनिया के भाषण के बाद उनके राजनीति से संन्यास की अटकलें लगने लगीं.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है. रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भावुक भाषण दिया. सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र किया और सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया. इस दौरान बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सफर और पार्टी के लिए योगदान को दर्शाता एक वीडियो भी प्ले किया गया.
सोनिया गांधी के संबोधन के बाद इस तरह की अटकलें तेज हो गईं कि सोनिया गांधी ने अब सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है. सोनिया गांधी के भावुक भाषण के बाद उनके सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के कयास लगने लगे. दरअसल, कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में एक वीडियो प्ले किया गया जिसमें सोनिया गांधी के पार्टी के प्रति योगदान और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया था.
सोनिया गांधी ने इस वीडियो के बाद भावुक संबोधन दिया और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए शासन के समय के अपने कार्यकाल को लेकर कही गई बातों के लिए सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने ये भी कहा कि साल 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से अब तक 25 साल में हमने बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कीं और निराशा का समय भी देखा. सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत को बड़ी उपलब्धि बताया.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इससे मुझे व्यक्तिगत संतोष मिलता है लेकिन जो बात मेरे लिए सबसे अधिक संतोषजनक है, वो ये कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है जो एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आई है. सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की और इसके लिए बधाई भी दी.
बीजेपी पर जमकर बोला हमला
सोनिया गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला और भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर बीजेपी-आरएसएस का कब्जा है और सरकार संवैधानिक मूल्यों को कुचल रही है. भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस के जनता से जुड़ाव को जीवंत किया है. सोनिया गांधी ने ये भी कहा कि आज देश और कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है. दलित-अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं जबकि सरकार कुछ उद्योगपतियों का साथ दे रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









