
'क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू अपना हक ले लें क्या?', जातिगत जनगणना के बाद बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बस्तर जिले के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, वे (कांग्रेस) स्टील प्लांट पर कब्जा करना चाहते हैं. इसके जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं. स्टील प्लांट बस्तर के लोगों का है. उन्होंने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और बजट बनाया. कांग्रेस की तुलना में बीजेपी सरकार 5 गुना ज्यादा बजट देती है.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रचार जोर पकड़ने लगा है. मंगलवार को बस्तर के जगदलपुर में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिहार की जातिगत जनगणना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नारे पर भी पलटवार किया. पीएम मोदी ने कहा, कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है. ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक. मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है. इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है.
पीएम का कहना था कि कांग्रेस आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी की बात करती है. कांग्रेस हिन्दुओं को बांटकर देश को बांटना चाहती है. मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीब है और मेरी सरकार गरीबों की भलाई में लगी है. चाहे गरीब दलित हो, पिछड़ा हो, अगर गरीब का भला होगा, तो देश का भला होगा.
पीएम ने कहा, मैं सोच रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या सोच रहे होंगे. वे कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है. उसमें भी मुसलमान का है. लेकिन अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसका होगा? तो अब क्या वे (कांग्रेस) अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कम करना चाहती है? अगर आबादी के हिसाब से ही होने वाला है तो पहला हक किसका होना चाहिए? जरा, कांग्रेस वाले स्पष्टता करें. क्या कांग्रेस, अल्पसंख्यकों को हटाना चाहती है? तो क्या सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदुओं को आगे आना चाहिए और अपने सभी अधिकार लेने चाहिए? मैं दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग के नहीं चला रहे हैं. वरिष्ठ नेता कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर करके बैठे हैं. ना तो उनको पूछा जाता है, ना ही यह सब देखकर बोलने की हिम्मत करते हैं. अब कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है. कांग्रेस को अब ऐसे लोग चला रहे हैं, परदे के पीछे लोग ऐसे कमाल कर रहे हैं, जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं.
उन्होंने कहा, खदान में से कांग्रेसी जो माल खाते थे, उस पर मोदी ने ताला लगा दिया, इसलिए वो छटपटा रहे हैं. आज भी इन्होंने झूठी बातें फैलाईं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आपने यहां आकर उन्हें तमाचा मारा है. पीएम ने आज चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में करीब 27,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया और परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया.
'आदिवासियों के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देते हैं'
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने वर्षों तक बस्तर की उपेक्षा की है. उन्होंने कभी लोगों के हितों के बारे में नहीं सोचा. बीजेपी ने यहां कई विकास कार्य किए हैं. कांग्रेस की तुलना में बीजेपी यहां के आदिवासियों के लिए पांच गुना ज्यादा बजट देती है. अगर वो 1 रुपया देते थे, तो हम 5 रुपया देते हैं और अगर वो 100 रुपया देते हैं, तो हम 500 रुपया देते हैं. कांग्रेस ने यहां 'झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार' दी है. छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है- झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार. इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आवाज आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो (अब और नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे).

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







