
क्या संपूर्ण लॉकडाउन ही रोक सकता है कोरोना? कोविड टास्क फोर्स ने सरकार को दी ये सलाह
AajTak
कोरोना मैनेजमेंट के लिए बनाई गई कोविड टास्क फोर्स ने सरकार को कोरोना काबू करने के लिए कुछ सलाह दी है. टास्क फोर्स ने सरकार से संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाने की बात की है. हालांकि, उसने कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जिससे कोरोना पर काबू पाया जा सकता है.
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भारी तबाही मचा दी है. रिकॉर्डतोड़ मामलों के बीच मौत का ग्राफ भी काफी बढ़ गया है. कई राज्यों में लॉकडाउन लग गया है तो कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी देखने को मिल रहा है. अब देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार द्वारा बनाई गई Covid-19 टास्क फोर्स ने सलाह दी है कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने से बचना चाहिए. मगर उसकी जगह कुछ ऐसे उपाय अपनाने चाहिए, जिससे कोरोना पर काबू पाया जा सके. संक्रमण कितना फैला, इस आधार पर लगे पाबंदियां कोविड-19 टास्क फोर्स ने सरकार से किसी इलाके में संक्रमण की रफ्तार कितनी है और उसका फैलाव कितना है, इस आधार पर पाबंदियां लगाने की सलाह दी है. इस आधार पर टास्क फोर्स ने तीन कैटेगरी में बांटने की सलाह दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











