
'क्या शेख हसीना भारत आई हैं?', जब राहुल गांंधी ने पूछा सवाल तो विदेश मंत्री बोेले- जल्द अपडेट करेंगे
AajTak
सोमवार को जब लोकसभा अगले दिन के लिए स्थगित हुई तो राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर सदन में एस जयशंकर के पास गए. उन्होंने विदेश मंत्री से पूछा कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है? सरकार का स्टैंड क्या है, क्या शेख हसीना आई हैं?
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद स्थिति ऐसी बनी कि पीएम रहीं शेख हसीना को तुरंत इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. वह सोमवार शाम को भारत पहुंची और अभी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में मौजूद हैं. उधर, भारत में इस मसले को लेकर सियासत में उथल-पुथल है.
विदेश मंत्री से राहुल गांधी ने की बात पीएम आवास में सीसीएस की अहम बैठक हुई तो वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी को बांग्लादेश की हालत पर ब्रीफ किया. उधर, सामने आया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भी विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बाबत सवाल पूछे. एस जयशंकर ने कहा कि हालात पर हम नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही कुछ आएगा. अपडेट करेंगे.
राहुल गांधी ने पूछे ये सवाल जानकारी के मुताबिक, सामने आया है कि, सोमवार को जब लोकसभा अगले दिन के लिए स्थगित हुई तो राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर सदन में एस जयशंकर के पास गए. उन्होंने विदेश मंत्री से पूछा कि बांग्लादेश में क्या हो रहा है? सरकार का स्टैंड क्या है, क्या शेख हसीना आई हैं? इसके अलावा भी उन्होंने ऐसे ही कुछ और सवाल भी पूछे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवालों के सुनकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हालात पर हम नजर बनाए हुए हैं, जैसे ही कुछ आएगा. अपडेट करेंगे.
बांग्लादेश में पीएम हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी
बांग्लादेश में हजारों प्रदर्शनकारी सोमवार को राजधानी ढाका में शेख हसीना के आधिकारिक आवास में घुस गए और तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने उनके पिता मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को हथौड़ों से तोड़ दिया और उनकी पार्टी के कार्यालयों में आग लगा दी. 76 वर्षीय हसीना ने अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफा दे दिया है.
बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










