
क्या विराट कोहली ने दी BCCI को टक्कर? देखें एक्सपर्ट की राय
AajTak
बुधवार को विराट कोहली वनडे कप्तानी छिन जाने के बाद पहली बार प्रेस के सामने आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस का एजेंडा दक्षिण अफ्रीका दौरे की बजाए टीम इंडिया का हालिया विवाद बना. लगभग एक हफ्ते पहले विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था और कमान रोहित शर्मा को सौंप दी गई थी. इस पर विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस फैसले पर किसी को कोई दिक्कत नहीं थी, मुझसे नहीं कहा गया कि आप कप्तानी ना छोड़ें. जबकि विराट का ये बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के उस बयान से बिल्कुल उलट है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने खुद विराट से कप्तानी ना छोड़ने की अपील की थी. इसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












