
क्या विदेश से स्मगल कर अहमदाबाद लाया गया था 100 करोड़ रुपये का सोना? तस्करी के एंगल से जांच कर रही DRI
AajTak
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि हमारे डिप्टी एसपी को खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर हमने यह छापेमारी की. फ्लैट बंद होने की वजह से उनके संबंधियों से चाबी लाकर घर का दरवाजा खोला गया और डीआरआई की टीम के साथ मिलकर सामान जब्त किया गया.
गुजरात के अहमदाबाद से जब्त 100 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के मामले में जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह सोना विदेशी स्रोतों से भारत लाया गया है. इस मामले में डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने कस्टम्स एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है और तस्करी से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.
अहमदाबाद के एक फ्लैट से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त कर गुजरात एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल की है. गुजरात एटीएस ने डीआरआई के साथ मिलकर जो चीजें जब्त की हैं, उनमें 87.9 किलोग्राम गोल्ड बार, 19.6 किलोग्राम सोने के जेवरात, 11 लक्जरी घड़ियां और 1.37 करोड़ रुपये कैश शामिल है. जब्त की गईं 11 लक्जरी घड़ियों की कीमत लाखों से लेकर 3 करोड़ रुपये तक है. कैश को गिनने के लिए एटीएस की टीम को बाहर से मशीनें तक लानी पड़ीं.
खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि हमारे डिप्टी एसपी को खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर हमने यह छापेमारी की. फ्लैट बंद होने की वजह से उनके संबंधियों से चाबी लाकर घर का दरवाजा खोला गया और डीआरआई की टीम के साथ मिलकर सामान जब्त किया गया. यह फ्लैट मेघ शाह ने किराए पर लिया था और उनके संबंधी इसी फ्लैट की चौथी मंजिल पर रहते हैं. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उनको इसके बारे में कोई जानकारी थी या नहीं.
शैल कंपनी के जरिए होता था लेनदेन
मेघ शाह के खिलाफ डीआरआई कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी और उनको बुलाकर पूछताछ भी की जाएगी. एटीएस सूत्रों का कहना है कि मेघ शाह और उनके पिता महेंद्र शाह का शेयर बाजार में काम है. वो बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं और संभवतः शैल कंपनी के जरिए ये लेनदेन होता है. यह गोल्ड, घड़ियां और कैश कहां से आया, डीआरआई अब इसकी पूरी जांच करेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







