
क्या रूस के खौफ से डगमगा रही स्विट्जरलैंड की 500 साल पुरानी तटस्थता, मजबूत कर रहा सेनाएं?
AajTak
हाल में स्विट्जरलैंड ने अपने वोटर्स के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा. इसके तहत पुरुषों की तरह ही महिलाओं के लिए भी सैन्य सेवा की अनिवार्यता की बात थी, हालांकि इसे खारिज कर दिया गया. इस बीच ये बात भी उठ रही है कि पांच सौ सालों से न्यूट्रल रहते आया ये देश अचानक अपनी सेनाएं क्यों बढ़ा रहा है.
स्विट्जरलैंड को उसकी हसीन वादियों के अलावा मिलिट्री न्यूट्रैलिटी के लिए भी जाना जाता रहा. ये देश किसी के फटे में पैर अड़ाने से बचता रहा, फिर चाहे वो अमेरिका हो, या जर्मनी. लेकिन सेल्फ डिफेंस के लिए इसके पास अपनी सेना हमेशा रही. हाल में इसमें महिलाओं के लिए भी अनिवार्य ट्रेनिंग की बात उठी जो खारिज हो चुकी. लेकिन सैन्य तौर पर तटस्थ देश भला क्यों सेना मजबूत करने पर जोर दे रहा है?
आक्रामकता कैसे बदली तटस्थता में
सैन्य तटस्थता को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय पहचान भी कह सकते हैं लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. 15वीं और 16वीं सदी में स्विस सैनिक पूरे यूरोप में सबसे खतरनाक और मजबूत माने जाते थे. वे सत्ता और पैसों के लिए किसी भी भिड़ जाते. लेकिन साल 1515 में ऐसी घटना हुई, जिसने इस देश को हमेशा के लिए बदल दिया. बैटल ऑफ मेरिगनैनो में फ्रांस से लड़ते हुए उसके दस हजार से ज्यादा सैनिक खत्म हो गए. इस हार के बाद स्विट्जरलैंड काफी कमजोर हो चुका था.
हार के बाद स्विस नेताओं ने फैसला किया कि अब उन्हें यूरोप के राजाओं की लड़ाइयों से बाहर रहना चाहिए. धीरे-धीरे यह सोच स्विस पहचान का हिस्सा बन गई. साल 1648 में ट्रीटी ऑफ पेरिस के दौरान उसने इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया. वहां मौजूद तमाम देशों ने भी स्विस न्यूट्रैलिटी को माना और सैन्य मदद मांगनी बंद कर दी. युद्ध और खूनखराबे के बीच भी ये देश शांत रहने लगा और बाकियों के लिए कुशन का काम करने लगा.
क्या है न्यूट्रल होने का मतलब - स्विट्जरलैंड किसी भी युद्ध या सैन्य संघर्ष में किसी पक्ष का समर्थन नहीं करता. - वे NATO जैसे किसी सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं, ताकि किसी युद्ध में उन्हें बाध्य न किया जा सके. - अगर दो देशों में युद्ध चल रहा हो, स्विटजरलैंड किसी भी सेना को अपने इलाके से होकर जाने नहीं देता. - युद्धरत देशों को स्विस जमीन या हवाई क्षेत्र के जरिए हथियार भेजना मना है. - अपनी तटस्थता के कारण यह देश शांति वार्ताओं, और समझौतों की मेजबानी करता है. - वे युद्ध में पक्ष नहीं लेते, लेकिन मानवीय मदद, और शरणार्थी सहायता में आगे रहते हैं.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





